भरत म वपकष रजनत (Opposition Politics in India)
Rattachement africain : us. Niveau de preuve : code pays fourni par la source.
Le résumé fourni par la source
भारत में विपक्षी राजनीति (Opposition Politics in India) साक्षी यादव डॉ0 दिलीप कुमार सिंह भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था की सफलता काफी हद तक सत्ता और विपक्ष के बीच संतुलित संबंधों पर निर्भर करती है। विपक्ष केवल सत्तारूढ़ दल की नीतियों की आलोचना करने वाला समूह नहीं है, बल्कि वह नीति-निर्माण में रचनात्मक योगदान, जनहित के मुद्दों को उठाने और शासन की पारदर्शिता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्वतंत्रता के बाद भारतीय राजनीति में विपक्ष का स्वरूप समय-समय पर बदलता रहा हैे प्रारंभिक दशकों में अपेक्षाकृत कमजोर विपक्ष से लेकर आज के बहुदलीय और गठबंधन-आधारित राजनीतिक परिदृश्य तक। आपातकाल (1975दृ77) ने विपक्ष की एकजुटता और लोकतंत्र में उसकी अपरिहार्यता को उजागर किया। 1990 के बाद क्षेत्रीय दलों के उदय और गठबंधन राजनीति ने विपक्ष की प्रकृति को और जटिल बनायज्ञं इस अध्ययन में पाया गया कि संसद के अंदर और बाहर, दोनों ही स्तरों पर, विपक्ष की भूमिका लोकतांत्रिक स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य है, किंतु वर्तमान समय में विपक्षी दलों के बीच वैचारिक असहमति, संगठनात्मक कमजोरियाँ और संसाधनों की कमी उसकी प्रभावशीलता को सीमित कर रही हैं। 2014 के बाद सत्ता के केंद्रीकरण और मजबूत बहुमत वाली सरकार ने विपक्ष की आवाज को और चुनौतीपूर्ण बना दिया है, हालांकि ‘प्छक्प्।’ गठबंधन जैसे प्रयास विपक्षी एकता की संभावना को दर्शाते हैं।
Ce résumé expose les affirmations des auteurs. BNTIC ne l’interprète pas comme une validation indépendante des résultats.
Le contrôle bibliographique ouvert
Les institutions déclarées
Une affiliation ne permet pas de déduire la nationalité d’un auteur.